Delhi-ncr Information: 5 स्टार होटल में चल रहा था कैसीनो, पुलिस छापे में पकड़े गए 14 लोग News18 हिंदी
मिथुन तनेजा के पास से 5 लाख रुपए और एक अन्य शख्स के पास से ढाई लाख की नकदी, हरियाणा की शराब की बोतलें, दो कैसीनो टेबल और फ्लेवर्ड हुक्के बरामद किए गए. गिरफ्तार लोगों में दिल्ली पुलिस के एसीपी का बेटा भी शामिल है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह कसीनो पिछले 10 महीने से चल रहा था. पुलिस अफसरों ने बताया कि गिरफ्तार शख्स की पहचान मनीष बिंदल और अंकुर बिंदल के तौर पर हुई है, जो पिता पुत्र हैं. जबकि तीसरा आरोपी विवेक जैन है, जो दिल्ली पुलिस के एसीपी का बेटा है. इस जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच ने यहां छापेमारी की.
